![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/www.sharpbharat.com/wp-content/uploads/2019/11/aap1-1024x498.jpeg?resize=696%2C338)
जमशेदपुर : आम आदमी पार्टी झारखंड में करीब 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने रांची पहुंचकर खुद मोरचा संभाल लिया. इसके लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार करने का काम शुरू हो गया है. इसको लेकर डॉ अजय कुमार ने रांची में अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की. आम आदमी पार्टी के नेताओं को एकजुट होकर चुनाव लड़ने का आह्वान किया है. इस बीच डॉ अजय कुमार के जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ने की बात कहीं जा रही थी, लेकिन इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि, खुद आम आदमी पार्टी और डॉ अजय कुमार कुछ कहने को तैयार नहीं है. वे रविवार को जमशेदपुर में आयेंगे, जिसके बाद साफ हो जायेगा कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)