![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2019/12/hemant1-1.jpeg?resize=696%2C527&ssl=1)
दुमका : झारखंड के अंतिम चरण के चुनाव के ठीक एक दिन पहले झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने दुमका के एससी-एसटी थाना में मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. वे खुद थाना पहुंचकर एफआइआर करने पहुंचे. उनके साथ पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा मिहिजाम में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन और उनके खानदान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी के खिलाफ हेमंत सोरेन ने यह मुकदमा दायर किया है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)