![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/www.sharpbharat.com/wp-content/uploads/2019/10/jvm1-1-1024x734.jpeg?resize=696%2C499)
जमशेदपुर : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी जमशेदपुर में है. इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर जमकर बरसे. उनके साथ अभय सिंह भी थे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जबसे रघुवर दास झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं तब से राजधानी रांची से जमशेदपुर का सफर हेलीकॉप्टर से ही किया. बीजेपी के आलाकमान ने इन्हें फटकारा उसके बाद सड़क मार्ग से चल कर लोगों से आशीर्वाद मांगने निकले है. वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी समझ रही है इस बार हार सुनिश्चित है यही कारण है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास सड़क मार्ग से चलकर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं. वही बाबूलाल मरांडी ने साफ कर दिया कि सभी 81 विधानसभा सीट पर हम प्रत्याशी उतारेंगे मेरी तैयारी सभी 81 विधानसभा सीटों को लेकर है. हालांकि इन्होंने गठबंधन पर अपना रुख साफ करते हुए कहा कि गठबंधन से परहेज नहीं और हम गठबंधन के पक्ष में है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)