झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand party-झारखंड पार्टी ने नौ सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, एनोस एक्का...
spot_img

jharkhand party-झारखंड पार्टी ने नौ सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, एनोस एक्का की बेटी कोलेबिरा से लड़ेंगी चुनाव, पूर्व एडीजी रेजी डुंगडुंग को भी दिया टिकट

राशिफल


रांची : झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का की अध्यक्षता में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में मंगलवार को पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गयी. इसके तहत झारखंड पार्टी के अध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मंत्री एनोस एक्का की बेटी आइरिन एक्का कोबेलिरा से चुनाव लड़ेंगी. एजीडी के पद से इस्तीफा देने वाले रेजी डुंगडुंग को सिमडेगा से प्रत्याशी बनाया गया है. रेजी डुंगडुंग पहले से ही चुनाव लड़ने वाले थे. नौ सीटों पर झारखंड पार्टी चुनाव लड़ेंगे. सूची के मुताबिक, कोलेबिरा से आइरिन एक्का, सिमडेगा से रेजी डुंगडुंग, तोरपा से अधिवक्ता सुभाष कोनगाड़ी, गुमला के सरोज लकड़ा (हेमरोम), खरसावां से जींगी हेमरोम, चक्रधरपुर से सुखदेव हेम्ब्रम, खिजरी से सुनील केरकेट्टा, तमाड़ से प्रकाश चंद्र उरांव, खूंटी से राम सूर्या मुंडा को प्रत्याशी बनाया गया है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading