महिला सेक्शनJamshedpur : भारती सिंह सहित चार वीरांगनाओ को कोलकाता में मिला सम्मान
spot_img

Jamshedpur : भारती सिंह सहित चार वीरांगनाओ को कोलकाता में मिला सम्मान

राशिफल

Howrah : पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित शरद सदन प्रेक्षागृह में रविवार को आयोजित छठे अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें वीरांगना की प्रधान महासचिव भारती सिंह समेत जमशेदपुर की चार वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया. बिजनेस वूमेन के रूप में भारती सिंह सिंह को नारी गौरव सम्मान-2019 से सम्मानित किया गया. वहीं समाजसेवा के क्षेत्र में वीरांगना की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेणु सिंह को नारी गौरव सम्मान तथा झारखंड प्रदेश वीरांगना की उपाध्यक्ष इंदु सिंह व कोल्हान वीरांगना की अध्यक्ष प्रभा सिंह को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया. इस आयोजन में उपस्थित श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, राजपूत एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका की पदाधिकारी रंभा सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज, कोलकाता के मुख्य संरक्षक जेपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया. समारोह में अमेरिका, नेपाल समेत देश के विभिन्न राज्यों की वीरांगनाओं को भी उनकी विशिष्टता के लिए अलग-अलग सम्मान दिये गये.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading