Home महिला सेक्शन

Jamshedpur : भाजपा महानगर महिला मोर्चा का मनाया सावन मिलन समारोह आयोजित, जया लक्ष्मी बनीं सावन क्वीन

जमशेदपुर : भाजपा महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर की ओर से सावन उत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार को मोर्चा की जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में गाढ़ाबासा स्थित सीपी समिति के सभागार में आयोजित सावन मिलन समारोह के दौरान विभिन्न स्पर्धा आयोजित की गई। जहां महिला प्रतिभागियों ने सावन के गीतों पर नृत्य, गीत एवं मॉडलिंग आदि से सबका मन मोह लिया। इस दौरान सावन क्वीन का  खिताब जयालक्ष्मी को मिला। जबकि दूसरे स्थान पर रंजीता खेड़ा एवं तीसरे स्थान पर फातिमा शाहीन ने कब्जा   किया। महिलाओं ने रंगोली एवं अन्य मनोरंजक खेल का भी आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व सांसद आभा महतो, भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा,  भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कल्याणी शरण, शिक्षिका बेदु बाई, राजपति देवी, प्रीति सिन्हा, भाजपा जिला मंत्री पुष्पा तिर्की, नीलू मछुआ, शांति देवी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नीलू झा, रश्मि भारद्वाज, रीना चौधरी, लीना चौधरी, लक्ष्मी मिर्धा, सीमा जयसवाल, रानी ठाकुर, भारती कुमारी, विमला साहू, ममता लाल, सरस्वती साहू, सोनू तिलावत, उर्मिला दास, मधु तांती, संजना साहू, शीलू साहू, सरस्वती लोधी, विनीता सिंह, खुशी ओझा, रेणु झा, हेमा साहू व अन्य उपस्थित थे।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version