Home महिला सेक्शन

Jamshedpur-proud : टेल्को की शिल्पी अग्रवाल मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड खिताब की होड़ में शामिल

जमशेदपुर : जमशेदपुर की टेल्को निवासी शिल्पी अग्रवाल (शिल्पी पलसानिया) को हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड-2022 ग्रैंड फिनाले (दुनिया भर में विवाहित भारतीय महिलाओं के लिए एक सौंदर्य प्रतियोगिता) के लिए चुना गया है, जिसका आयोजन मई 2022 में सिंगापुर या दुबई में किया जाएगा। हौट मोंडे मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 के 11वें सीजन का ओरिएंटेशन 22 फरवरी को देहरादून में आयोजित किया गया था। शिल्पी को ऑडिशन के आधार पर फाइनल के रूप में चुना गया हैं। शिल्पी ने बताया कि इससे पहले दो ऑडिशन ऑनलाइन आयोजित किए गए थे और तीसरा ऑफलाइन रंाची में था जो जनवरी 2022 में रांची में आयोजित किया गया था। शिल्पी फरवरी में ओरिएंटेशन और ग्रूमिंग सत्र के लिए देहरादून भी गई थी और अब ग्रैंड फिनाले के लिए काफी उत्साहित हैं। स्वाभाविक रूप से बहुत खुश शिल्पी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने के लिए अपने पति मनोज पलसानिया समेत बच्चों और अपने ससुराल तथा मायके के परिवार को श्रेय दिया। उसने कहा कि न तो मेरे पति, न ही मेरे ससुराल वालों और न ही मेरे माता-पिता ने इस कार्यक्रम में मेरे भाग लेने पर कभी आपत्ति जताई। वास्तव में,मेरे पति ने मुझे प्रेरित किया है और मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि वे सभी मेरे आत्मविश्वास और सफलता के स्तंभ हैं, जिसके कारण मैं आज यहां तक पहुंच पायी। (नीचे भी पढ़ें)

शिल्पी ने बताया कि अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने पिछले लगभग 9-10 माह में 30 किलो वजन कम किया है। योगा की शिक्षा भी प्राप्त की हैं। योगा रोजाना करती हैं और कई विवाहित महिलाओं को योगा सिखा भी रही हैं। शिल्पी का यह संदेश देना हैं कि इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा। मालूम हो कि पेजेंट मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड 2022 का आयोजन विवाहित महिलाओं, जो पेशेवर मॉडल नहीं हैं, को सफल फैशन आइकॉन में बदलने और उन्हें एक पेशेवर और एक उद्यमी के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने में मदद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस आयोजन का एक और आकर्षण यह है कि चयनित प्रतियोगी एक विदेशी अंतरराष्ट्रीय स्थान की विशेष यात्रा पर जाएंगे, जहां उन्हें उद्योग के शीर्ष विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाएगा।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version