जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सिदगोड़ा इकाई द्वारा वनभोज का आयोजन जुबली पार्क में किया गया । विभिन्न तरह के खेलों के माध्यम से क्षत्रानियों ने आनंद लिया साथ ही पूरे साल के कार्य योजना पर विचार विमर्श के साथ ही आने वाले साल में किए जाने वाले कार्य पर भी चर्चा हुई। कुर्सी रेस में नीता सिंह प्रथम, सुधा सिंह द्वितीय तथा इंदु सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में लवली रॉय प्रथम, प्रीति चौहान द्वितीय, पुनीता सिंह तृतीय स्थान पर रही। गोलगप्पा खाओ प्रतियोगिता में सुनैना सिंह प्रथम, शिखा सिंह द्वितीय, पिंकी सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सिद्धगोरा इकाई के अध्यक्ष मनोरमा सिंह के साथ-साथ केंद्रीय महिला अध्यक्ष डॉ कविता परमार तथा सचिव शिवानी सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया।