जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शहरी सेवा सीएसआर टाटा स्टील की ओर से शुक्रवार को जमशेदपुर की विवाहित और अविवाहित महिलाओं के लिए माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में फैशन शो प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। धतकीडीह सामुदायिक केंद्र में आयोजित दो राउंड के ऑडिशन के बाद जमशेदपुर के 175 प्रतियोगी से 20 महिलाओं (14 विवाहित महिलाएं और 15 अविवाहित लड़कियां) को शॉर्टलिस्ट किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जिरेन जेवियर टोपनो, प्रमुख, शहरी सेवाएं, ओम प्रकाश शर्मा, बिपुल कुमार, बिरधन मरांडी, नबीन दास, दिनेश दुबे, एमडी फरीद खान, चंद्रशेखर मुर्मू, मोती मेलगंडी, नगरीय सेवा के समस्त कर्मचारी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। गुरबारी हेम्ब्रम के कुशल नेतृत्व और सत्यजीत सिंह द्वारा समर्थित शहरी सेवाओं की टीम द्वारा कार्यक्रम का आयोजन और समन्वय किया गया।