Home धर्म

पावन सावन महीना कल से, इस बार होंगे पांच सोमवार, जानें क्या है विशेष संयोग

जमशेदपुर : शिव पूजन का पवित्र महीना सावन की शुरुआत छह जुलाई से हो रही है। इस बार सावन में विशेष संयोग बन रहा है। सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही सावन का महीना पूर्ण हो रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा के दूसरे दिन छह जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी। सावन में शिव पूजन का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव को यह महीना अतिप्रिय है। इस वजह से इस महीने में शिव पूजन करने से भक्तों को मनोकामनाएं जल्द पूर्ण होती हैं। इससे पूरे महीनें शिवालयों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे। साथ ही शिवजी को जल अर्पित करने कांवड़ियों का दल भी निकलेगा। वहीं सावन सोमवार का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सावन सोमवार के व्रत-पूजन से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं युवतियों को मनचाहा वर भी मिलता है। सावन के पहले दिन छह जुलाई को पहला सोमवार रहेगा। वहीं दूसरा 13 जुलाई को, तीसरा 20 जुलाई, चौथा 27 जुलाई और पांचवा व अंतिम सोमवार सावन पूर्णिमा के दिन तीन जुलाई को पड़ेगा। इस दिन भाई-बहन के स्नेह का पर्व रक्षाबंधन मनाया जाएगा।

इस बार 5 सोमवार के साथ ये है विशेष संयोग
इस बार सावन के महीने में 11 बार सर्वार्थसिद्धि, 3 बार अमृतसिद्धि और 12 दिन के लिए रवि योग बन रहा हैं। इस बार सावन सोमवार जुलाई मास में 6, 13, 20 और 27 को और 3 अगस्त को है। इसके अलावा 10 जुलाई को मोनी पंचमी, 14 जुलाई को मंगला गौरी व्रत, 16 जुलाई को एकादशी, 18 जुलाई को प्रदोष, 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या, सोमवती अमावस्या, 23 जुलाई को हरियाली तीज, 25 जुलाई को नागपंचमी और 3 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version