Home धर्म

Jamshedpur-Jugsalai-Mangsir-Navmi-Mahotsav : जुगसलाई में श्री मंगसीर नवमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न, नारायणी बाई जन्म उत्सव, हल्दी, मेहंदी उत्सव,गजरा उत्सव, चुनड़ी उत्सव पर झूमे भक्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में आयोजित श्री राणी सती दादी का मंगसीर नवमी महोत्सव-22 शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

श्री राणी सती सत्संग समिति जुगसलाई जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित श्री राणी सती दादी जी का मंगल पाठ आज जुगसलाई में डी कोस्टा रोड़ जुगसलाई में रंग लाल मैरिज हाऊस में हुआ। समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सुधा अग्रवाल ने पूजा कर मंगल पाठ किया। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

समिति के कलाकार के द्वारा श्री गणेश वंदना किया, इसके बाद कोलकाता से आईं मनीषा भार्गव द्वारा सामूहिक मंगल पाठ वाचक किया गया। जय दादी की जयकारों लगती रही महिला भक्त जनों द्वारा। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

मंगल पाठ के बीच में कोलकाता से आये।सोनू एण्ड पार्टी द्वारा श्री राणी सती दादी जी के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका भी हुआ। जिसमें राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुत की गयी। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

दादी मंगलमय दादी नाम मंगलमय स्वागत भजनों पर श्रद्धालु भक्त जन खूब झूमे। नारायणी को हुआ अवतार बधाई सारे भक्तों को।,माई थारी ज्योत सवाई रे कोई बैठी मंड़प माई।, मेहंदी रची थारे हाथा में, बांटो बांटो आज बधाई। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी दादी भक्त जनों का स्वागत किया जो इस महोत्सव में शामिल हुऐ। भजनों पर झूमे श्रद्धालु भक्त जन मोटी सेठानी म्हारो बेडो पार लगनो पडसी रे,कितनी भोली,कितनी प्यारी लगें मां। (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)

इस श्री मंगसीर नवमी महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल,सुधा अग्रवाल,कमल अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल,पारस अग्रवाल, राजीव केडिया, मनीष अग्रवाल, अवतार सिंह, जगदीश प्रसाद शर्मा, सुशील कुमार जालान,अजय कुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मनीष केडिया, बैजनाथ शर्मा,सुधीर शर्मा, विनोद कुमार अग्रवाल , मनोज कुमार अग्रवाल, राजेश कसेरा, अंशु ल अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, गोविंद भारद्वाज, संजय अग्रवाल,अरूण कुमार अग्रवाल, संजय कसेरा, दीपक कुमार गोयल, सीताराम अग्रवाल इत्यादि सदस्यों का योगदान रहा साथ ही राणी सती दादी महिला समिति की सदस्यों का योगदान रहा मंगल पाठ के बाद सुहाग सामग्री वितरित किया गया। उपरोक्त जानकारी गोविंद भारद्वाज ने दी।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version