सोसाइटीJamshedpur : दूसरों की मदद करना ही सिखिज्म : सरदार शैलेंद्र सिंह
spot_img

Jamshedpur : दूसरों की मदद करना ही सिखिज्म : सरदार शैलेंद्र सिंह

राशिफल

जमशेदपुर : लौहनगरी की सामाजिक संस्थाओं की ओर से सरदार चंचल सिंह भाटिया व सरदार इंदर सिंह इंदर को गुलदस्ता एवं सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कोविड-19 के इस दौर में सरदार चंचल सिंह नौवीं बार एवं सरदार इंदर सिंह इंदर सातवीं बार प्लाज्मा प्लेटलेट्स जमशेदपुर ब्लड बैंक में दान कर चुके हैं। उन्हें सम्मानित करते हुए झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि दूसरों की जान की हिफाजत एवं हर प्रकार से मदद करना ही असली सिखिज्म है। हमारे महान गुरुओं एवं श्री गुरु ग्रंथ साहब से यही मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिलती रही है कि दूसरों के लिए जीवन काम आना चाहिए। चंचल सिंह एवं इंदर सिंह के अनुसार ऐसा कर उन्हें आध्यात्मिक शकुन मिलता है, जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। सम्मानित करने वालों में झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं संस्था नमन के प्रमुख सरदार अमरप्रीत सिंह काले, साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं जमशेदपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह मंटू, संस्था पैगाम ए अमन के उपाध्यक्ष जसवीर सिंह सोनी, कुलदीप सिंह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, कुलविंदर सिंह, जसवंत सिंह, विक्की सिंह आदि शुमार थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading