गम्हरिया : श्री राजपूत करणी सेना की एक बैठक रविवार को गम्हरिया के घोड़ा बाबा मंदिर परिसर में कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मीडिया प्रभारी अम्बिका प्रताप सिंह, कोल्हान मीडिया प्रभारी सूरज सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष जमशेदपुर चिंटू सिंह उपस्थित थे। कोल्हान अध्यक्ष ब्रजेश सिंह के द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर के गौरी शंकर सिंह को सरायकेला-खरसावां का जिलाध्यक्ष और रवि शंकर सिंह को युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही साथ नये युवाओं को संगठन की नई जिम्मेदारी भी दी गई। जिसमें उपाध्यक्ष के रूप में अमरजीत कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, महासचिव मनोज कुमार सिंह, अमरजीत सिंह को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर गौरी शंकर सिंह ने बताया कि पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करूंगा। मेरी पहली प्राथमिकता सभी को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत बनाने की होगी।