Home स्टूडेंट जोन

IGNOU-News : इग्नू में जुलाई 2022 सत्र के लिए पुनः पंजीकरण 30 जून 2022 तक

जमशेदपुर : इग्नू में जुलाई 2022 शैक्षिक सत्र के लिए BCA, MCA और PGDCA कार्यक्रमों में पुनः पंजीकरण का लिंक खुल गया है। छात्र इग्नू की वेबसाइट पर जाकर पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून 2022 तक है। यह जनकारी रामकृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल, सिदगोडा स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के कार्यक्रम प्रभारी अरबिंद तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि जून 2022 परीक्षा के लिए सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2022 तक कर दी गई है। छात्र इसे अध्ययन केंद्र में जमा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि जनवरी 2022 शैक्षिक सत्र के लिए BCA, MCA और PGDCA पुनः पंजीकरण केवल आनलाइन माध्यम से होगा। पुनः पंजीकरण का ऑनलाइन लिंक https://onlinerr.ignou.ac.in/ है.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version