Home स्टूडेंट जोन

Jamshedpur-Co-opretive-College : कॉलेज की समस्याओं अवगत हुए नये प्राचार्य, कहा-विकास का ब्लू प्रिंट जल्द होगा तैयार

जमशेदपुर : जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के नये प्राचार्य डा अमर सिंह ने शुक्रवार को कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्राचार्य को कॉलेज कई समस्याओं से अवगत कराया गया, जिस पर प्राचार्य ने समस्याओं का शीघ्र निदान करने का आश्वासन दिया। प्राचार्य के द्वारा कॉलेज की भूमि की वर्तमान स्थिति एवं सुरक्षा संबधी जानकारी ली गयी। इसके भवनों की जर्जर स्थिति को भी देखा। विज्ञान ब्लॉक के साथ ही बीएड भवन को भी उन्होंने देखा। प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द ही कॉलेज में नये बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रथम दौर में उनके द्वारा सुरक्षा संबधी समस्या का निदान करने की भी बात कही गयी, ताकि कॉलेज सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि अवांछित तत्वों के कॉलेज परिसर में आने पर पूरी तरह से रोक लगायी जाएगी। कॉलेज में बेंच एवं जर्जर डेस्क समेत की मूलभत समस्या से भी प्राचार्य अवगत हुए एवं जल्द ही निदान करने का आश्वासन दिया। इसको लेकर बैठक करके प्राचार्य ने कहा कि जल्द ही विकास का एक ब्लू प्रिंट तैयार कर उसपर काम किया जाएगा, ताकि कॉलेज विकास के रास्ते पर अग्रसर हो सके। इस दौरान प्राचार्य के साथ कॉलेज के प्रभारी शाखा पदाधिकारी चंदन कुमार, कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष विश्वनाथ कुमार, संजय यादव व अन्य उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version