जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वी सिंहभूम जिला समिति की एक बैठक बिष्टुपुर डायग्नल रोड स्थित विभाग कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रम की योजना एवं उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक कॉलेजों एवं नगर इकाइयों की घोषणा 12 जनवरी से पहले करना सुनिश्चित किया गया। साथ ही 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक नगरों एवं कॉलेज इकाइयों में स्वच्छता अभियान, रंगोली, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना तय हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग प्रभारी तय किये गये। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ पुष्कर बाला, कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, प्रांत सह सोशल मीडिया प्रमुख अखिल सिंह, प्रांत सह मंत्री बापन घोष, जिला संयोजक सागर ओझा, विश्वविद्यालय प्रमुख वीरेंद्र पासवान, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु दुबे समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jharkhand-ABVP-Meeting : अभाविप कॉलेज व नगर इकाइयों की घोषणा 12 जनवरी से पहले, स्वामी विवेकानंद की जयंती पर होंगे कई कार्यक्रम, जिला समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
[metaslider id=15963 cssclass=””]