Chakuliya : भाजपा के बागी नेता समीर महंती के झामुमो में शामिल होने के पश्चात पार्टी में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा दिनेशानंद गोस्वामी और झामुमो से भाजपा में आये विधायक कुणाल षाड़गी दो ही उम्मीदवार बचे थे. दोनों ही नेता के समर्थक अपने नेता को टिकट मिलने की आस लगाये बैठे थे. वही सोशल मीडिया पर और तर्क-वितर्क के दौर पर आज भाजपा के आला कमान ने विराम लगाते हुए बहरागोड़ा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विधायक कुणाल षाड़गी के नाम की घोषणा कर दी है. कुणाल षाड़गी के चुनाव लड़ने की घोषणा होते ही विस क्षेत्र में चुनाव में सीधी टक्कर झामुमो के संभावित प्रत्याशी समीर महंती और भाजपा के कुणाल षाड़गी के बीच है. अब देखना यह है कि चुनाव में कौन किसपर भारी पड़ता है. वहीं इस चुनाव में लड़ाई दिलचस्प होगी. चुनाव मे भाजपा छोड़ झामुमो में शामिल हुए समीर महंती चुनाव में भाजपा के नेताओं पर वर्षेंगे तो वही झामुमो से भाजपा में शामिल हुए कुणाल षाड़गी झामुमो पर बर्षेंगे. चुनाव में बहरागोड़ा की राजनीति की फिजा बदली नजर आएगी, अब देखना यह है कि विस क्षेत्र की जनता किसके पक्ष में आकर वोट देकर विस क्षेत्र का ताज कीसके सर पर ताजपोशि करती है. कुल मिलाकर विस क्षेत्र में चुनाव कांटे की है.2014 की चुनाव में कुणाल षाड़गी 15 हजार ज्यादा वोट लाकर पहली बार झामुमो से विधायक बने थे. वही समीर महंती चुनाव के कुछ दिन पूर्व ही झारखंड विकास मोर्चा से चुनाव लड़कर 42 हजार वोट लाया था. 2019 के चुनाव में दोनों ही प्रतिद्वंदी उम्मीदवार पार्टी बदल कर चुनावी मैदान में हैं.हलांकी पिछले चुनाव में समीर महंती के पास प्रयाप्त कार्यकर्ता नही थे, इस चुनाव में झामुमो संगठन की ताकत है तो दूसरी ओर कुणाल नयी जोश और तजुरबा के साथ दूसरी चुनाव लड़ेंगे.2019 की चुनाव में कौन किसपर भारी पड़ेगा यह वक्त पर निर्भर हैं.
बहरागोड़ा विस क्षेत्र में सांसद विद्युत वरण महतो के सारथी बनकर करूंगा विकास : कुणाल
2019 की चुनाव में बहरागोड़ा विधान सभा सीट पर भाजपा से टिकट मिलने के बाद कुणाल षाड़ंगी ने पीएम नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह, सीएम रघुवर दास, केन्द्रीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा और सांसद विद्युत वरण महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ चुनाव में टिकट देकर विश्वास जताया है उसपर वे पूरी इमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे. कहा कि बहरागोड़ा की जनता आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एकतरफा जीत देगी. झारखंड के सबसे शिक्षित विधायक कुणाल षाड़गी ने कहा कि बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र में सांसद विद्युत वरण महतो के सारथी बनकर विकास करेंगे. कहा कि सांसद के मार्ग दर्शन पर चलकर बहरागोड़ा विस क्षेत्र के जनता का सेवा करेंगे.





