जमशेदपुर : साउथ फिल्म जगत के मशहूर एक्टर और पुष्पा जैसे सुपर हिट फिल्म में मशहूर अल्लू अर्जुन से शहर के प्रसिद्ध कलाकार अर्जुन दास ने बुधवार को मुलाकात की, जो हैदराबाद स्थित सबसे पौष एरिया जुबली हिल में स्थित है. अर्जुन दास का कहना है कि अल्लू अर्जुन के घर के पास रोज हजारों की संख्या में उसके फैन उसके घर के पास सेल्फी लेने घंटों तक खड़े रहते हैं. मगर उसके घर के सामने किसी को खड़े रहने तक की अनुमति नहीं है, मगर गौरव की बात है कि अल्लू अर्जुन सर को जमशेदपुर के कलाकार अर्जुन दास की कला की पूरी जानकारी पहले से हो चुकी थी कि अर्जुन दास झारखंड और भारत के नामी कलाकारों में एक है. उन्होंने अपने मैनेजर से कहकर अर्जुन दास को बुधवार सुबह 8 बजे मिलने के लिए घर बुलाया और उससे 10 से 12 मिनट तक बातचीत की, जब अल्लू अर्जुन ने तिरुपति बालाजी की पेंटिंग देखी तो वो देखते रह गये. (नीचे भी पढ़ें)

बहुत तारीफ करने लगे और कहा कि वो पेंटिंग अपने घर पर लगायेगा. इसके अलावे अर्जुन दास की 10 साल की बेटी पाखी की बनाई स्केच को देखकर बहुत ज्यादा खुश हुए और नाश्ता के लिए भी पूछा और उसके साथ भी फोटो खिंचवाए और हाथ मिलवाए. अल्लू अर्जुन ने पाखी से कहा कि आपकी तरह मेरी बेटी भी आर्ट करती है और अपनी बेटी को बुलाकर पाखी से मिलवाए, और हम सबको आने के लिए बहुत बार धन्यवाद कहा और पूरे जमशेदपुर को भी थैंक्स कहा कि कोई इससे मिलने और उसके लिए इतनी अच्छी पेंटिंग लेकर आए. अल्लू अर्जुन ने कहा कि उसकी हिंदी बोलने थोड़ी कम आती है फिर भी हम सब की बातचीत को अच्छे से समझा और हिंदी में बात की.




