जमशेदपुर : रोडमेल्टर्स जमशेदपुर बुलेट क्लब के लिए यह गर्व का क्षण है कि क्लब के समर्पित सदस्य आकाश कुमार पाठक अपने बहुप्रतीक्षित ‘इंडिया राइड’ अभियान पर रवाना हो रहे हैं. यह यात्रा केवल एक मोटरसाइकिल राइड नहीं, बल्कि भारत की विविधता, संस्कृति और रंगों को करीब से समझने और अनुभव करने का एक अनूठा प्रयास है. आकाश कुमार पाठक इस विशेष यात्रा के दौरान देश के 29 राज्यों का भ्रमण करेंगे और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करने का संदेश देंगे. अपने सफर में वे रोडमेल्टर्स क्लब का ध्वज और ‘राइड विथ सेफ्टी’ का मूलमंत्र साथ लेकर चल रहे हैं, जिसके माध्यम से वे पूरे देश में सुरक्षित राइडिंग के प्रति जागरूकता फैलाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)

क्लब के सदस्यों के अनुसार, यह पहल न केवल आकाश के साहस, समर्पण और जुनून को दर्शाती है, बल्कि अन्य राइडर्स के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी. यह यात्रा युवाओं को अपने सपनों का पीछा करने और उन्हें साकार करने का संदेश देती है. रोडमेल्टर्स जमशेदपुर बुलेट क्लब ने आकाश कुमार पाठक को इस ऐतिहासिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित और सफल सफर की कामना की है. ‘राइड विथ सेफ्टी – एक्सप्लोर द कलर ऑफ इंडिया’ का संदेश इस यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा.



