
जमशेदपुर : टाटा स्टील के कलिंगानगर प्रोजेक्ट के विस्तारीकरण के लिए 17 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया है. विस्तारीकरण प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के साथ ही टाटा स्टील में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. चीफ लैंड रॉ मैटेरियल आनंद कुमार को जमशेदपुर बुला लिया गया है. उनको जमशेदपुर से ही कामकाज देखने को कहा गया है. इसके अलावा एक जनवरी 2020 से भी कई सारे बदलाव किये जा रहे है. कलिंगानगर में आशुतोष पिनाकी पांडा, सत्यम, अबरार पासा, पुरुषोत्तम रेड्डी, कांडरेगुलू वीवी भाष्कर, महेश कुमार शर्मा, गौरसुंदर सासमल, वाइ नागेश, पार्थो बनर्जी, सत्यप्रिय नायक, सुवेंदु राउतरे, सौरभ दास, एस मुगिलन, शुभम नायक, सुमित मंडल, रिचा ठाकर, आशुतोष का तबादला विभिन्न पदों पर किया गया है.







