
Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय ने एलएलबी पहले सेमेस्टर (सत्र 2018-21), तीसरे सेमेस्टर (सत्र 2014-17) और पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2015-18) की सभी बैकलॉग परीक्षाओं के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक परीक्षाएं 4 जनवरी से आरंभ होंगी. परीक्षा एक पाली में सुबह 10.00 से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होगी. परीक्षार्थियों को सुबह 9.30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के परीक्षार्थी (विद्यार्थी) शामिल होंगे, जिनके लिए मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.







