
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको विस्टास कार्प लिमिटेड सीमेंट कंपनी के ठेका मजदूरों ने गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा किया. इन लोगों ने गेट को जाम कर दिया. ये सारे ठेका कर्मचारी वहां कार्यरत रन कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी थे, जिनको वेतन का भुगतान नहीं किया गया था. इस भुगतान के नहीं होने से गुस्साएं ठेका मजदूरों ने हंगामा किया, जिसका नेतृत्व मजदूर नेता चंदन पांडेय कर रहे थे. इस दौरान ठेका कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सुबह की पाली में कर्मचारियों को जाने से ठेका मजदूर रोक दिये थे. बाद में मैनेजमेंट के अधिकारी पहुंचे तो मामले को संभाला, जिसके बाद हंगामा शांत हो पाया. यह आश्वासन दिया गया कि आज ही वेतन सारे कर्मचारियों को मिल जायेगा, जिसके बाद सारे मजदूरों ने गेट जाम को समाप्त किया.





