
चाईबासा : ‘एसआर रुंगटा ग्रुप’ के संस्थापक स्व सीताराम रुंगटा जी की 100वीं जयंती रुंगटा हाउस चाईबासा में मनायी गयी. इस अवसर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया और स्व सीताराम जी रुंगटा को पुष्प अर्पित कर शत-शत नमन किया गया. स्व सीताराम रुंगटा जी ने झारखंड में औद्योगिक क्रांति की नींव रखी थी और एसआर रुंगटा ग्रुप की स्थापना की थी. एसआर रुंगटा ग्रुप आज झारखंड ही नहीं देश-दुनिया में प्रसिद्ध है.

इस अवसर पर स्व सीताराम जी के पुत्र व ग्रुप के निदेशक नंदलाल जी रुंगटा, मुकुंद जी रुंगटा सहित रुंगटा ग्रुप के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर शुक्रवार को मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रुंगटा चौक पर लोगों के बीच शाल, स्वेटर और मिठाई का वितरण किया गया. गांधी टोला स्थित स्काउट एंड गाइड भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. वहीं मंच के पूर्व संरक्षक स्व सीताराम जी रुंगटा की 100 वी जयंती के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच, चाईबासा शाखा एव चाईबासा जागृति शाखा ने सदर बाजार चौक में जरूरतमंदों राहगीरों के बीच 501 शॉल, 500 टोपी और 51 किलो लड्डू का वितरण किया. इस अवसर पर सबसे पहले स्व सीताराम जी रुंगटा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई.

उल्लेखनीय है कि स्व सीताराम जी रुंगटा हमेशा मंच के सदस्यों का हौसला अफजाई किया करते थे वे मंच को हमेशा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया करते थे. इस अवसर पर मंच के संरक्षक नंदलाल जी रुंगटा, मंच के सलाहकार मुकुंद जी रुंगटा, रमेश पांडेय, विनय दोदराजका, ओम केडिया, गीता बलमुचू, मनोज जोशी, बलराम सुल्तानिया, अनिल मुरारका, पवन चांडक, मनोज शर्मा, धीरज अग्रवाल, राकेश बुधिया, सोनू अग्रवाल, अनूप केडिया, अमित मित्तल, नारायण पाड़िया, जीवन वर्मा, अजय बजाज, अशोक नेवटिया, श्रावण खोवाला, प्रशांत मोहता, अशोक विजयवर्गीय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.







