रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिके के चक्रधरपुर में लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा. इस दौरान वहां के तीन घाटों में सीढ़ी घाट, बालिया घाट और थाना नदी घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय विधायक और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुखराम उरांव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को गंगा आरती के दर्शन के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. तीनों घाटों पर गंगा आरती से छठी मैया की भक्ति और आस्था का माहौल और भक्तिमय होगा.





