
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मनुषमुड़िया गांव के ग्राम प्रधान सतीश चन्द्र भोल (70) का आकस्मिक निधन हो गया. सूचना पाकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ षाड़ंगी ने कहा कि स्व सतीश चन्द्र भोल एक सामाजिक व्यक्ति थे, उनकी कमी हमेशा समाज को खलेगी.







