
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की पंचायतवार समीक्षा की गयी. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लंबित प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया. लंबित इंदिरा आवास की भी समीक्षा की गयी और आवास निर्माण कार्य को पूर्ण कराने के लिए संबंधित पंचायत सचिव को निर्देश दिया. जिन पंचायतों में आवास निर्माण की स्थिति खराब है, वहां के पंचायत सचिव को ध्यान देकर जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक समेत अन्य उपस्थित थे.







