
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसपी ऑफिस और एसडीओ ऑफिस के बीचोबीच में स्थापित है शिवजी का एक मंदिर. इस मंदिर का नाम है कचहरी बाबा मंदिर. इस मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि कोर्ट-कचहरी और केस फौजदारी से लोगों को यहां मन्नत मांगने पर निजात मिलता है. करीब 30 साल पहले इस मंदिर की स्थापना हुई थी और नये साल के स्वागत के दिन यानी 1 जनवरी 1990 को जुबिली पार्क में चिड़ियाघर की चल रही खुदाई के दौरान ही भगवान शिव का यह शिवलिंग मिला था, जिसके बाद वहां भव्य मंदिर स्थापित हुआ और आज यह मंदिर लोगों के भक्तिभाव की गवाह बन चुका है.
दरअसल, यहां पहले कोर्ट भी हुआ करता था, जो कोर्ट अब सीतारामडेरा के भुइयांडीह में शिफ्ट हो चुका है. इस मंदिर में यह मान्यता थी कि जो भी शिव जी की अराधना करता है, उसको केस-फौजदारी से निजात मिल जाती है. इस मंदिर का स्थापना दिवस मनायी गयी, जिसमें भगवान शिव की अराधना की गयी और भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया. यह मंदिर काफी अनूठा है, जहां लोगों की भारी आस्था है.






