
जमशेदपुर : एक पत्रकार से लेकर मीडिया मैनेजर और अब इलेक्शन मैनेजर. यहीं पहचान बनती जा रही है संजय ठाकुर की. हम बात कर रहे है, युवा विस्टा मैगजिन के प्रोपराइटर संजय ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की कमान संभाली और तीन में से दो सीट पर उन्होंने जिसके लिए काम किया, उसको जीत दिला दी. कोल्हान से भाजपा का सफाया हो गया. ईंचागढ़ में आजसू प्रत्याशी हरेलाल महतो, जमशेदपुर पश्चिम में कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता और बहरागोड़ा में झामुमो के नेता समीर मोहंती के लिए उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया मैनेजमेंट की कमान संभाल रखी थी. इसमें से ईंचागढ़ सीट पर हरेलाल महतो चुनाव हार गये और वे दूसरे नंबर पर जरूर रहे. जमशेदपुर पश्चिम से बन्ना गुप्ता 22 हजार मतों से जीत दर्ज की जबकि बहरागोड़ा से झामुमो प्रत्याशी समीर मोहंती ने कुणाल षाड़ंगी को 62 हजार मतों के बड़े अंतर से पराजित किया. संजय ठाकुर ने मैं हूं समीर, मैं हूं बन्ना और ईंचागढ़ मांगे हरेलाल के नाम से कैंपेन चलाया और जीत मिल गयी. अटैकिंग प्लानिंग के जरिये इसमें सारे लोगों ने जीत दर्ज की और एक पोजिटिव छवि बनाने में कामयाब रहे. उन्होंने सौ से ज्यादा व्हाट्सएप ग्रुप, 50 से ज्यादा फेसबुक प्रोफाइल और इंस्टा पर कैंपेन चलाकर जीत दर्ज करायी. वैसे वे दिल्ली, बंगाल और बिहार में भी चुनावी प्रचार संभालने का मूड बना रहे है.






