
जमशेदपुर : पूरे झारखंड में शीतलहर जारी है. घने कोहरे के बीच सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रही है. घने कोहरे के बीच रेल मार्ग हो या सड़क मार्ग यात्रियों के साथ चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

खासकर सरायकेला से होकर गुजरने वाली एनएच 33 और 32 के अलावे रेल मार्ग पर भी कोहरे का असर साफ देखा जा रहा है. जिले का तापमान 7 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. हाड़ तोड़ ठंड के बीच गेटमैन विजिबिलिटी कम होने के कारण झंडी दिखाकर ट्रेन को पार कराते नजर आ रहे हैं, वहीं सड़कों पर जहां-तहां लंबा जाम भी लगा हुआ है.







