
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां पुलिस को एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आघर पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाते तीन शातिर अपराधकर्मियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार अराधकर्मियों का नाम रिंकू उर्फ अशरफ, मोहम्मद अशरफ औऱ मोहम्मद रेयाज खान है. जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के रहमत नगर के समीप से पुलिस ने इन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी देते हुए सरायकेला डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि जिले के एसपी को कपाली के रहमतनगर के समीप संदिग्ध युवकों की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी की गई. जहां से तीन अपराधकर्मियों को किसी बड़े घटना को अंजाम देने की योजना बनाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार होने में सफल रहे हैं. उन्होने बताया कि फरार अपराधियों की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि इनके पास के 7.6 एमएम का पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. बताया जाता है, कि सभी अपराधकर्मी जमशेदपुर के कई घटनाओं में पूर्व में जेल जा चुका है.फिलहाल पुलिस अन्य अपराधियों की तलाश में जुट गई है.







