
जमशेदपुर : टाटा स्टील की कंपनी टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (पूर्व में उषा मार्टिन) में यूनियन और प्रबंधन ने मिलकर नव वर्ष का केक काटा. कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड देवाशीष मजूमदार, एचआर हेड मुकेश अग्रवाल, राजेश कुमार, सुदीप लाहिरी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष बीके डिंडा, अजय दास, राजकुमार प्रधान, लक्ष्मण साहू, लव प्रधान, विजय खां आदि लोग थे. प्रबंधन ने बताया कि कंपनी ने बीते वर्ष बहुत ही अच्छा परफॉर्मेंस किया है. यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि हम सबको कोरोना के तीसरे लहर के लिए सावधान रहना है तथा सरकार के द्वारा बताए गए गाइडलाइंस को पालन करना है.













