
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के तौर पर गुरमीत सिंह एवं आरके सिंह को पुनः चुने जाने पर बधाई देने वालों की तांता लगा रहा. बहुत सारे संगठनों के लोग एवं समाजसेवी लोग ने अध्यक्ष महामंत्री को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से बधाई दे रहे हैं. सफल एवं निष्पक्ष चुनाव आयोजन एवं जनता का विश्वास मजदूरों का विश्वास पुन: हासिल करने के लिए जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय को अध्यक्ष के आवास पर उपस्थित होकर अध्यक्ष व महामंत्री को संयुक्त रुप से बधाई दिए और आशा व्यक्त किए कि आने वाला कार्यकाल मजदूरों के हित में किए गए कार्यों का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा. वही सैकड़ों की संख्या में सरयू राय के समर्थक शाम को महामंत्री के आवासीय कार्यालय पर उपस्थित होकर अध्यक्ष महामंत्री को बधाई एवं शुभकामना दिए. वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर ब्लड बैंक चेयर पर्सन रुचि नरेंद्रन ने पत्र के माध्यम से रिकॉर्ड रक्त संग्रह (रक्तदान) करने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ-साथ टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह एवं आईआर हेड दीपक कुमार को संयुक्त रूप बधाई भेंट किए है. एक सादे समारोह में प्लांट हेड ने अध्यक्ष और महामंत्री को ब्लड बैंक द्वारा निर्गत पत्र को भेंट किया और आने वाले समय के लिए बधाई एवं शुभकामना दिए. (नीचे देखे पूरी खबर)

टाटा मोटर्स सीपीएस में संतोष तिवारी व केके सिंह का अभिनंदन
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित कमिटी मेंबर संतोष तिवारी एवं के के सिंह का प्लांट 3 के सेंट्रल पेंट शॉप में फूलमाला एवं अंग वस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया गया. इस मौके पर मुख्य रुप से शैलेंद्र सिंह, भुवन चक्रवर्ती, दीपू जसपाल सिंह, ऐ सी दास, किशोर, एम के सिंह, नौशाद, उमा, चंदन कुमार, पी के मिश्रा, बी बॉस समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे.












