
जमशेदपुर : टाटा स्टील में कंपनी के ग्रेड रिवीजन समझौता के तहत करीब 400 मजदूर ऐसे है, जिनको एरियर की राशि नही मिलने जा रही है. इसके अलावा वेज रिवीजन को लेकर काफी परेशानियां है, जिसको लेकर गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नू के नेतृत्व में कमिटी मेम्बरों ने अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने बताया कि 1 जनवरी 2018 के बाद से कंपनी में बहाल हुए नए कर्मचारियों को ग्रेड रिवीजन का एरियर के लाभ से वंचित है. वहीं ग्रेड रिवीजन के विभिन्न पहलुओं में कर्मचारियों को जो क्षति हुई है, उसके निराकरण का प्रयास किया जाए. इस मौके पर संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू , संजय कुमार सिंह, तरुण कुमार, वीके चौधरी, केके सिंहा, एसके सिंह, एसके सिंह, अजय कुमार, महेश कुमार झा, पीडी खालको, आरके मिश्रा, एके चौधरी, संजय सिंह, राजेश कुमार, एके गुप्ता, राजू महतो, संतोष पांडे, मनोज कुमार मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, एसएन शर्मा, सरोज कुमार सिंह, कुंभकरण गोप, टी लाल, गुंजन वर्मा, दिनेश कुमार, पुरुषोत्तम शर्मा, आरके सिंह, शशांक, मनोज कुमार, आरएस पांडेय मौजूद रहे.








