जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) ने जमशेदपुर के उपभोक्ताओं के लिए नया टैरिफ रेट जारी किया है. इसके साथ ही कुछ नये नियम को भी लागू किया गया है. नये टैरिफ के मुताबिक जो भी उपभोक्ता ऑनलाइन या डिजिटल पेमेंट जल्दी करेगा तो उसे छूट मिलेगा. वहीं अगर पेमेंट में देरी हुई तो इसके लिए उपभोक्ता को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा. टैरिफ के मुताबिक पहले भुगतान करने पर कुल राशि की एक फीसदी छूट मिलेगी जो अधिकतम 250 रुपये होगी. वहीं अगर डेट से पांच दिन बाद बिजली बिल का भुगतान होता है तो उपभोक्ताओं को दो फीसदी छूट मिलेगी. विलंब हुई तो अधिभार बैंक रेट के अलावा पांच फीसदी जुर्माना वसूला जाएगा. विलंब होने पर माह अधिभार की दर 0.5 फीसदी के हिसाब से बैंक रेट के साथ सात फीसदी तक शुल्क बढ़ायी जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
वित्तीय वर्ष 2023 के लिए बैंक रेट 1 अप्रैल 2022 एक साल एमसीएलआर के हिसाब से 7.55 फीसदी है. वोल्टेज छूट केवल एनर्जी चार्ज पर लागू किया गया है. उपभोक्ता अगर झारखंड विद्युत आपूर्ति नियामक आयोग की धारा 4.3 में उल्लेखित पात्र श्रेणी में अधिक वोल्टेज से जुड़ा है तो एचटीएस एचटी संस्थागत 33 केवी पर 3 फीसदी, एचटीएस एचटी इंस्टीट्यूशनल 132 केवी पर 5 फीसदी का एनर्जी चार्ज लगेगा. लोड फैक्टर छूट इंक्रीमेंटल यूनिट खपत पर लागू है, जिनका लोड फैक्टर 60 फीसदी से अधिक है. एलएफ छूट 7.5 फीसदी है, जिसका 60 से 70 फीसदी लोड फैक्टर है. इसी तहत एलएफ छूट 10 फीसदी है, जिसका लोड फैक्टर 70 से 100 फीसदी है. कंपनी के चीफ पावर सिस्टम एंड एनर्जी ने यह जानकारी दी.




