रामगोपाल जेना/ चक्रधरपुर: मधुसूदन मेमोरियल एजुकेशनल सोसाइटी एवं सरस्वती देवी मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में टुसू परब एवं मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में आसंतलिया के महतो टोला, बागती टोला , आदिवासी टोला , मालु साय ,डीबी साय, सुकरूडीह एवं इंदकाटा गांव के बूढ़े -बुजुर्ग ,असहाय एवं गरीब महिलाओं और पुरुषों के बीच नए वस्त्रों का वितरण किया गया.स्कूल के चेयरमैन श्याम सुंदर महतो ने कहा कि टुसू एवं मकर परब इस क्षेत्र का सबसे बड़ा परब है.(नीचे भी पढ़े)

इस परब को सभी जाति एवं सभी गांवों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिसमें सभी लोग नए वस्त्र पहनते है. इस परब का मुख्य पकवान गुड़ पीठा है जिसे लोग एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान कर आपसी भाईचारा एवं प्यार बांटते हैं.प्रत्येक वर्ष संस्था की ओर से कार्यक्रम की जाती है.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर मधुसूदन एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद राम, सह-सचिव गणेश्वर महतो,सोसाइटी के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश महतो, राजकिशोर महतो , डीएन महतो आसंतलिया पंचायत के मुखिया कैरी बोदरा, पंचायत समिति सदस्य नरसिंह बोदरा ग्राम मुंडा जगदीश महतो, शंकर लाल महतो, प्रदीप महतो, करन महतो , दुर्योधन महतो, रोमित केटिआर, ट्रस्टी लक्ष्मण महतो, प्रभात कुमार महतो, कमलेश महतो, बलराज हिंदवार, नृपेंद्र महतो दोनों स्कूल के प्राचार्य के नागाराजू, एवं प्रशांत तिवारी, दिनेश चक्रवर्ती आदि मौजूद थे. मंच का संचालन स्कूल के शिक्षक जगदीश जामुदा ने किया.




