जमशेदपुर : टाटा स्टील ने नागरिक सुविधाओं के लिए काम करने वाली कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पहले जुस्को) ने 58 करोड़ रुपये का निवेश किया है. टाटा स्टील की ही सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल का 26,97,674 इक्विटी शेयर की खरीददारी की है, जिसको दस रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 205 रुपये प्रति शेयर खरीदा है. बताया जाता है कि टाटा स्टील यूआइएसएल इस राशि का निवेश करेगी. टाटा स्टील स्पेशल इकॉनॉमिक जोन लिमिटेड के लोन के पेमेंट में इस राशि का उपयोग होगा. टाटा स्टील यूआइएसएल टाटा स्टील की ही कंपनी है, जिसका टर्नओवर 1193 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष 2021-2022 में थी. टाटा स्टील द्वारा इस कंपनी की स्थापना 25 अगस्त 2003 को किया था, जो टाउन मैनेजमेंट, रियल एस्टेट और पावर डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस का काम करती है. हाल ही में टाटा स्टील ने इसके एमडी में भी बदलाव किया है. तरुण डांगा को हटाकर रितुराज सिन्हा को यहां का नया एमडी बनाया गया है.


