जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने प्लांट और अपने सहयोगी कंपनियों में झारखंड सरकार द्वारा लागू किये गये कांट्रैक्ट कर्मचारियों के नये वेतनमान को लागू करने का आदेश दिया है. इस आदेश के साथ ठेका कर्मचारियों के हर वर्ग को 1.40 रुपये प्रति सप्ताह अतिरिक्त पैसे देने का आदेश दिया गया है, जो 10 अगस्त 1990 को तत्कालीन बिहार सरकार के श्रमायुक्त के आदेश पर लागू किया गया था. इसके तहत राज्य सरकार के न्यूनतम मजदूरी से अधिक मजदूरी टाटा स्टील के ठेका के कर्मचारियों को मिला करेगा. एक अप्रैल 2023 से ही नये वेतनमान को लागू करने को कहा गया है. (नीचे भी पढ़ें)
श्रमिकों की श्रेणी—सरकार का तय वेतन–टाटा स्टील के ठेकाकर्मियों का वेतन
अकुशल————10792.72———10829 रुपये
अर्द्ध कुशल———-11303.53———11339.64 रुपये
कुशल————-15027.43———15063.88 रुपये
अति कुशल———-17218.9———17255.16 रुपये




