
जमशेदपुर : जुगसलाई पार्क में बागबेड़ा के लड़के और लड़की की गोली से हुई मौत के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगनी शुरू हो गई है. जुगसलाई के गाढाबासा के एक मकान पर लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला है जिसमे मरने वाले युवक को एक बाइक पर लेकर उसका साथी जा रहा है और करीब आधा घंटे के बाद वह साथी मारे गए लड़के को छोड़कर अकेले लौटा है. उस लड़के की पहचान कर पुलिस ने उस लड़के को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि काफी हद तक पुलिस को सफलता हाथ लगी है. यह संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को इस कांड का खुलासा पुलिस कर देगी.




