
सरायकेला : सरायकेला खरसांवा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती में कल देर शाम शराब के नशे में नाबालिग युवक रोहित मुर्मू ने अपने 60 वर्षीय दादी पार्वती मुर्मू की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. उधर हत्या के बाद आरोपी पोता रोहित मुर्मू फरार हो गया था. वैसे सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन ने गम्हरिया थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगाओं को फरार युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया एक टीम का गठन किया गया. वहीं टीम के सदस्यों ने पूरी रात छापेमारी कर युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वही एसडीपीओ राकेश रंजन ने प्रशिक्षु दरोगाओं के कार्यों की जमकर सराहना की और कहा दिए गए जिम्मेदारी को समय सीमा पर इन्होंने पूरा करने में सफलता प्राप्त की है, जिससे 24 घण्टे के भीतर हत्यारोपी गिरफ्तार हो सका.




