
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मार्ग पर टोल ब्रिज के समीप सरकारी खाद्यान्न ले जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद दिया, वहीं महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि स्कूटी में सवार एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया. मृतका का नाम उषा सिन्हा है जबकि घायल एनके सिन्हा है. दोनों आदित्यपुर टिस्को हाउसिंग सोसाइटी के रहने वाले है. बताया जाता है कि वे लोग अस्पताल अपना इलाज कराने जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया. वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया, वहीं महिला के शव और घायल को गम्हरिया पीएचसी भेज दिया गया है. बताया जाता है कि ट्रक चालक नशे की हालत में था, फिलहाल पुलिस गाड़ी को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है.



