
जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चाकुलिया नया बाजार इलाके से अवैध शराब के कारोबार का खुलासा करते हुए लाखों रुपए मूल्य के कई ब्रांडों के नकली शराब जब किया है. वैसे इस छापेमारी में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के एएसआई महेंद्र देवगम ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिल रही थी. जिसके बाद टीम का गठन कर छापेमारी किया गया. जहां से लाखों रुपए मूल्य के कई महंगे ब्रांडों के नकली शराब पकड़े गए हैं.
उन्होंने बताया कि यह मिलावट हाथ से ही किया जाता था. वैसे जिस घर से शराब बरामद हुआ है उस घर के मालिक का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. बताया जाता है कि एक बड़ा रैकेट ग्रामीण इलाकों में काम करता है जो कई महंगे ब्रांड के शराब में मिलावट कर उसे शहर की बाजारों में खपाने का काम करता है.







