
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतरा में एक फ्लैट से दूसरे फ्लैट में शिफ्टिंग के दौरान पैकर्स एंड मूवर्स के कर्मचारियों ने टाटा स्टील में डाटा साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत कुमार अविनाश की पत्नी के पर्स में रखें सोने के मंगलसूत्र और सोने की चेन के साथ 2100 रुपए की चोरी कर ली कर्मचारियों ने पर्स में रखे 100 डॉलर को उसी तरह छोड़ दिया।

इसकी जानकारी अविनाश को तब हुई जब वे ऐसी खोलने वालों को पैसे देने के लिए पत्नी की पर्स खोजने लगे। इस दौरान उन्होंने पाया कि पर्स में रखें गहने और रुपए गायब है, जब उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि पैकर्स एंड मूवर्स के कर्मचारियों ने चोरी की है जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना मानगो थाना इसके बाद पुलिस ने सभी को पकड़ा और थाने ले गई। गिरफ्तार किये गए लोगों में गोलमुरी बजरंग नगर निवासी विजय कुमार अग्रवाल, गढ़ाबासा निवासी संत राम, परसुडीह निवासी लोधा सरदार और कल्लू खान शामिल है। पुलिस सभी को जेल भेजने की तैयारी में है।








