
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागांव निवासी बाले तमसोय (53) ने सोमवार को खेत में इस्तेमाल होने वाला कीटनाशक पी कर आत्महत्या कार ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों उसे इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे होंब्रो तम सोय ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वे घर पर भूत प्रेत को बुलाने के लिए पूजा किया करते थे। सोमवार को अचानक उन्होंने घर पर रखा कीटनाशक पी लिया।







