
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला पहाड़ पर विगत कुछ दिनों से ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से साल पेड़ की कटाई की जा रही थी. इससे संबंधित समाचार ‘शार्प भारत’ न्यूज पोर्टल व ‘उदित झारखंड’ सांध्य दैनिक में प्रकाशित होने के पश्चात वन विभाग के पदाधिकारीयों ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए साल पेड़ के 6-10 रोला और बैलगाड़ी को जब्त किया है. विदित हो की पहाड़ पर लोगों द्वारा धड़ल्ले से साल पेड़ की कटाई की जा रही थी, जिस पर विभाग के रेंजर अशोक कुमार सिंह के आदेश पर मंगलवार की सुबह वनपाल बुद्ध देव वन रक्षी कृष्णा महतो, अमित सेन महतो, प्रवीन महतो, बिश्वजीत महापात्रा ने गोटाशिला पहाड़ पर रेड मारकर लोगों द्वारा काटी गई साल पेड़ के रोला समेत बैलगाड़ी को जब्त कर धालभुमगढ़ वन विभाग कार्यालय में जमा किया है. धालभूमगढ़ वन कार्यालय में वनपाल बुद्धदेव के व्यान पर वन अधिनियम के तहत अशोक सिंह, दिवाकर सिंह, बबलू मुंडा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वनपाल ने बताया कि पहाड़ पर विभाग के आने की सूचना पाकर तीनों लोग बैल को लेकर भाग निकला,किसी कि गिरफ्तारी नही हुई है.






