
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत काली टोला निवासी संतोष दास (45) ने शराब के साथ धतुरे के फूल का रस मिलाकर शराब पी ली. तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पाल लेकर गए, जहां स्थिति बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. संतोष अपने पीछे पत्नी, मां और दो बच्चो को छोड़ गए. पत्नी कविता दास ने बताया कि संतोष इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे और वह चांडिल के ही हॉस्टल में खाना बनाने का काम करती है. पति शराब के आदि थे. शराब के लिए वे घर पर झगड़ा भी करते थे. सोमवार को वह खाना बनाने हॉस्टल गई थी. वापस आई तो देखा की संतोष की तबीयत बिगड़ी हुई है, पूछने पर उसने बताया कि उसने शराब के साथ धतुरे के फूल का रस पी लिया है. बताया जाता है कि धतुरा का दूध या उसका रस या फिर उसका फूल जहरीला होता है, जो मानव शरीर के लिए ठीक नहीं होता है. इसको शराब के साथ मिलाकर पी लेने से वह जहर की तरह का काम कर लिया. बताया जाता है कि संतोष खाना तक नहीं खाया था और खाली पेट में ही इस तरह का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी मौत हो गयी.







