
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पर मंगलवार की सूबह उस वक्त एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक दिव्यांग ट्रेन खुलने के बाद ट्रेन से गिरकर घायल हो गया. लोगो ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका. इस घटना में उड़ीसा के संबलपुर निवासी राजेंद्र महतो घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पूछताछ में उसने बताया कि उसका एक साथी लक्ष्मण महतो रांची में रहता है, वह नया साल मनाने उसी के पास जा रहा था. मंगलवार की सुबह वह टाटानगर स्टेशन से इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ा था. ट्रेन खुलने से पहले वह दरवाजे पर खड़े होकर पेशाब कर रहा था, इतने में ट्रेन खुल गई. वह झटके से गिर गया, पर उसका जैकेट दरवाजे में फंस गया जिससे वह कुछ दूरी तक ऐसे ही बढ़ता गया. मदद के लिए चिल्लाने पर किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका पर तब तक वह ट्रैक पर गिर चूका था. राजेंद्र एक हाथ से विकलांग है फिलहाल एमजीएम अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.







