
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत फार्म एरिया रोड नंबर 4 निवासी प्रदीप कुमार दास के बंद घर में चोरों ने 4 जनवरी की शाम हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने घर के अलमीरा को तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपए के गहने चुरा लिए। पड़ोस में रहने वाले साथी ने उन्हें फोन पर खबर दी। रविवार को प्रदीप शहर पहुंचे और कदमा थाना में इसकी शिकायत की। प्रदीप ने बताया कि वह टाटा स्टील का आरएनडी डिपार्टमेंट में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत है। 31 दिसंबर को वह अपने परिवार के साथ नया साल मनाने उड़ीसा गए हुए थे। घर की देखभाल के लिए उन्होंने अपने साथी को जिम्मेदारी दी थी। 4 जनवरी को साथी ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है, और घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है उस वक्त प्रदीप ट्रेन में बैठकर शहर की ओर आ रहे थे। रविवार की सुबह प्रदीप शहर पहुंचे। घर पंहुचने पर उन्होंने पाया कि उनके अलमीरा में रखे कागजात को चोरों ने इधर-उधर फैला दिया है, और वाइफ के अलमीरा में रखे गहने चुरा लिए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके की गहन जांच की पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।








