
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर वन बी कारगिल बस्ती निवासी अनिल कर्मकार को बुधवार रात लुआबासा लालटांड में रहने वाले राहुल लोहार, रोहित लोहार समेत 40 से 50 युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसी मामले में सोमवार को बिरसानगर पुलिस ने उमेश लोहार और करण लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि अनिल कर्मकार का भांजा बांगे कर्मकार व उनके दोस्त घर के बाहर 31 दिसंबर की रात में नए साल का जश्न मना रहे थे, तभी राहुल लोहार अपने भाई रोहित लोहार के साथ वहां पहुंचा। यहाँ दोनों ने सभी युवकों को गाना बंद करने को कहा और उन्हें धमकी दी। इस पर बांगे ने गाना बंद करने से मना कर दिया जिसे लेकर विवाद हो गया। इस पर राहुल और रोहित बांगे को पीटने लगे। बाद में 1 जनवरी की रात अनिल कर्मकार को जान से मारने की नियत से राहुल लोहार, उसका भाई रोहित लोहार, पिता भास्कर लोहार और अन्य 40 से 50 युवक वहां पहुँच गए। सभी ने अनिल को बेरहमी से पिटाई कर मरा हुए समझ कर घर से कुछ दुरी पर खेत में फेंक दिया। इस मामले में अनीता लोहार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था।








