• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jamshedpur-school-बेल्डीह चर्च स्कूल के मामले में भाजपा व आजसू के प्रवक्ताओं ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने दी जमानत, प्रवक्ताओं ने कहा-स्कूल की लड़ाई हर हाल में लड़ेंगे

jamshedpur-school-बेल्डीह चर्च स्कूल के मामले में भाजपा व आजसू के प्रवक्ताओं ने सीजेएम कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट ने दी जमानत, प्रवक्ताओं ने कहा-स्कूल की लड़ाई हर हाल में लड़ेंगे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बेल्डीह चर्च स्कूल में सातवीं कक्षा के घायल छात्र रिशांत ओझा के परिजनों के आग्रह पर स्कूल गये भाजपा और आजसू के प्रवक्ताओं पर बिष्टुपुर थाना में बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल एल पीटरसन द्वारा की गयी शिकायत पर दर्ज़ मामले में मंगलवार को भाजपा के जिला प्रवक्ता अंकित आनंद और आजसू के प्रवक्ता अप्पू तिवारी को जमानत मिल गयी. मंगलवार को गोलमुरी हनुमान मंदिर में पूजन करने के बाद दोनों नेताओं ने चीफ़ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में सरेंडर किया. सीजेएम अदालत में नेताओं की ओर से अधिवक्ता पप्पू उपाध्यक्ष ने ज़िरह किया.

अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय.

अदालत ने बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 35/2020 मामले में अभियुक्त बनाये गए दोनों ही नेताओं का जमानत स्वीकृत कर दिया. मंगलवार शाम क़रीब पांच बजे भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद और आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी कोर्ट परिसर से बाहर निकलें. नेताओं ने प्रसन्न मुद्रा में कहा कि झूठ के पांव नहीं होते, सच्चाई हमेशा विजयी होती है. इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने यतो धर्म: ततो जय: के श्लोक को दुहराते हुए कहा कि हमनें हिंदुत्व के सम्मान में इस संघर्ष की शुरुआत की है, धर्म ने हमारी रक्षा की है। कहा कि बेल्डीह चर्च स्कूल प्रबंधन की मानवीय संवेदना मृत हो चुकी है, हमने उसे जागृत करने का प्रयास किया है जो एक शाश्वत धर्म कार्य है.

ADVERTISEMENT
आजसू के प्रवक्ता अप्पू तिवारी.

वहीं मामले में भाजपा प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि यह संघर्ष घायल छात्र रिशांत ओझा को न्याय दिलाने के साथ हीं हिंदुत्व के मान, सम्मान और स्वाभिमान को ऊंचा बनाये रखने के लिए है. बेल्डीह चर्च स्कूल ने चोटिल हिंदू छात्र को जानबूझकर तड़पता हुआ छोड़ दिया था जो गंभीर लापरवाही के अलावे एक धर्म विशेष के लिए नफ़रत को इंगित करता है. उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह ही गोलमुरी हनुमान मंदिर में बजरंगबली से बेल्डीह चर्च स्कूल की प्रिंसिपल और प्रबंधन से जुड़े लोगों को सद्बुद्धि देने की कामना किया और उस धर्म युद्ध में ईश्वर से विजयी होने का आशीष मांगा.

भाजपा के प्रवक्ता अंकित आनंद.

इस मामले में अभियुक्त नेताओं के केस की पैरवी करने वाले अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय ने त्वरित जमानत मिलने पर प्रसन्नता ज़ाहिर कर इसे सत्य की जीत बताया. उन्होंने इस मामले को मानवता और सच्चाई के हित में लड़ी जा रही धर्म युद्ध बताया. अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय ने ऐलान किया कि वे इस पूरे केस की पैरवी निःशुल्क करेंगे. उन्होंने कहा कि फ़ीस के रूप में मात्र पांच रुपये की एक कलम स्वीकार्य करेंगे क्योंकि यह मामला शिक्षा और न्याय से जुड़ा है. जमानत मिलने के बाद काफ़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे. इस दौरान विशेष रूप से अधिवक्ता पप्पू उपाध्याय, अधिवक्ता आनंद झा, अधिवक्ता संजय तिवारी समेत अविनाश सिंह सोनू, अभिषेक ओझा, विकास तिवारी, विजय प्रसाद, नंदजी सिंह, धनंजय सिंह, गौरव कुमार, अमर समेत अन्य मौजूद थें.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
बहरागोड़ा : प्रखंड विकास पदाधिकारी  ने की मनरेगा की समीक्षा बैठक

बहरागोड़ा : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने की मनरेगा की समीक्षा बैठक

railway-news-टाटानगर स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आशुतोष को मिला प्रोमोशन, बने सहायक वाणिज्य प्रबंधक

railway-news-टाटानगर स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आशुतोष को मिला प्रोमोशन, बने सहायक वाणिज्य प्रबंधक

jamshedpur-corona-virus-crisis-जमशेदपुर में कोरोना वायरस का खौफ, चीन से आए 28 में से 25 लोग जमशेदपुर में सर्विलांस पर, जमशेदपुर और आदित्यपुर के लोग शामिल, देखिए सूची

jamshedpur-corona-virus-crisis-जमशेदपुर में कोरोना वायरस का खौफ, चीन से आए 28 में से 25 लोग जमशेदपुर में सर्विलांस पर, जमशेदपुर और आदित्यपुर के लोग शामिल, देखिए सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur khasmahal-govindpur road issue- जुगसलाई विधायक के कड़े रूख के बाद विभाग के अधीक्षण अभियंता ने खासमहाल-गोविंदपुर सड़क का किया निरीक्षण, कहा-2-3 दिनों में शुरू होगा काम

Pingalwada ke sant bhagat purna singh birth aniversary : मानव सेवा के अमर पुजारी पिंगलवाड़ा के संत भगत पूर्णसिंह, पद या धन नहीं, दुखियों की सहायता को माना सच्ची महानता

Srinath University: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मलेशिया की आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू, छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

jamshedpur suicide- सोनारी के रहने वाले अधिवक्ता ने की आत्महत्या, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

Jamshedpur shrimadbhagwat katha : साकची श्री महालक्ष्मी मंदिर में 7 से 14 जून तक होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, प्रतिष्ठित फर्म फतेहचंद सूरजमल परिवार के पूर्वजों की स्मृति में करा रहा है आयोजन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur khasmahal-govindpur road issue- जुगसलाई विधायक के कड़े रूख के बाद विभाग के अधीक्षण अभियंता ने खासमहाल-गोविंदपुर सड़क का किया निरीक्षण, कहा-2-3 दिनों में शुरू होगा काम

Pingalwada ke sant bhagat purna singh birth aniversary : मानव सेवा के अमर पुजारी पिंगलवाड़ा के संत भगत पूर्णसिंह, पद या धन नहीं, दुखियों की सहायता को माना सच्ची महानता

Srinath University: श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने मलेशिया की आईएनटीआई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू, छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

jamshedpur suicide- सोनारी के रहने वाले अधिवक्ता ने की आत्महत्या, अधिवक्ताओं में शोक की लहर

Jamshedpur shrimadbhagwat katha : साकची श्री महालक्ष्मी मंदिर में 7 से 14 जून तक होगा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, प्रतिष्ठित फर्म फतेहचंद सूरजमल परिवार के पूर्वजों की स्मृति में करा रहा है आयोजन

jamshedpur socialworker pappu sardar-समाजसेवी पप्पू सरदार ने साकची में ‘एक पेड़ मां-बहन के नाम’ थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News