
मां के डांटने पर बेटी ने खा ली चूहे मारने की दवा, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती (नीचे पढ़े पूरी खबर)
जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित आसनबनी बोहरा निवासी अनीता हेंब्रम (18) ने मां के डांटने पर चूहे मारने की दवा खा ली. घटना सोमवार शाम की है. परिजनों को इसकी जानाकारी तब हुई जब अनीता की तबीयत बिगड़ने लगी. सूचना मिलने पर परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. अनीता घाटशिला गर्ल्स कॉलेज में इंटर की छात्रा है. घटना के संबंध में मां सोमवारी हेंब्रम ने बताया कि सोमवार शाम को किसी बात को लेकर बेटी को डांटा था जिसके बाद उसने चूहे मारने की दवा खा ली. रात 11 बजे जब उसकी तबीयत बिगड़ी तब घटना की जानकारी हुई. फिलहाल अनीता की स्थिती गंभीर बनी हुई है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)
मृत बेटे के मुआवजे के लिए कोर्ट जा रही मां को ऑटो ने मारी टक्कर, सिर पर लगी चोट (नीचे पढ़े पूरी खबर)
जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित नया कोर्ट के पास एक ऑटो ने वृद्धा को टक्कर मार दी जिससे वृद्धा सड़क पर गिर कर घायल हो गइ. घटना के बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर तेजी से फरार हो गया. इधर घटना के बाद वृद्धा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. घायल का नाम बिरासो महाकुड़ है. वह कोवाली थाना क्षेत्र के चाकड़ी की रहने वाली है. घटना के संबंध में घायल के बेटे अनील महतो ने बताया कि उसका भाई सड़क हादसे में मारा गया था. मुआवजे को लेकर मां बिरासो कोर्ट में वकील से मिलने जा रही थी. कोर्ट के पास ही ऑटो ने उन्हे टक्कर मार दी. (नीचे पढ़े पूरी खबर)
जैप-6 के हवलदार को लगी ठंड, अस्पताल में भर्ती (नीचे पढ़े पूरी खबर)
जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित जैप-6 में हवलदार अनील कुमार महतो को ठंड लग गई. उन्हे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. अनील की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि अनील जैप-6 में हवलदार है. रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक उनकी ड्यूटी है. सुबह जब वह घर आए तो उन्होने सिर चकराने की बात कही और उल्टी करने लगे. उन्हे तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि उन्हे ठंड लग गई है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)
जुगसलाई में तीन महिलाओं ने घर में घुसकर की लैपटॉप की चोरी
जुगसलाई में इन दिनों घर में घुसकर चोरी करने वाला गैंग सक्रिय है. जो घर में घुसकर सामानों की चोरी करता है. ताजा मामाल जुगसलाई के रामटेकरी रोड का है जहां मनीष शर्मा के घर में तीन महिलाओं ने घुसकर घर में रखे लैपटॉप की चोरी कर ली. घटना शनिवार की है. इस संबंध में मनीष ने जुगसलाई थाना में तीन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे पढ़े पूरी खबर)
महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, न्यायालय में दर्ज कराया मामला
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 10 निवासी टिंकी देवी ने न्यायालय में अपने ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा करने का मामला दर्ज कराया है. टिंकी ने पति भुपेंद्र सिंह से अलावा रविंद्र सिंह, रघुवर सिंह, स्वेता सिंह, सिल्पी सिंह, बेबी देवी और अश्वनी सिंह पर आरोप लगाया है. शिकायत के अनुसार उसकी शादी साल 2007 में हुई है. शादी के बाद से ही सभी उसे प्रताड़ित करते है. टिंकी ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के अलावा गभर्पात करने मारपीट करने और चोरी करने जैसे आरोप भी लगाए है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस जाचं में जुट गई है.





